देश

देश

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहती हैं ।हाल ही में उन्होंने एक और विवादित पोस्ट किया, जिसका विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

फूड ब्लॉगर‌ नलिनी अक्सर खाने की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'मुझे वेजीटेरियन होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसूओं, क्रूरता, पाप से फ्री है।'

इसके जबाब में स्वरा ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा -'सच कहूं तो…मुझे वेजीटेरियन लोगों की ये बात समझ नहीं आती। आप लोगों की सारी डाइट गाय के नन्हें बछड़ों को उनकी माँ के दूध से वंचित करके, गायों को जबरन गर्भवती करके, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग कर देने और उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, इससे पूरा पौधा ही खत्म हो जाता है! बेहतर होगा कि आप रिलैक्स करें क्योंकि आज बकरीद है!'