मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने अभिनेत्री कंगना को यहां से चुनाव लड़ने के सवाल पर तंज किया
मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने अभिनेत्री कंगना को यहां से चुनाव लड़ने के सवाल पर तंज किया और कहा कि क्या यहां के लोग अभिनेता या अभिनेत्री का मोह नहीं छोड़ना चाहते। कोई आम आदमी भी यहां से लड़े। कहा कि हो सकता है कि कल को यहां से राखी सांवत की भी मांग होने लगे। मथुरा सीट से इस वक्त दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी सांसद हैं। वह मथुरा से दो बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत चुकी हैं। जब हेमा मालिनी से इस पर मीडिया ने सवाल पूछा गया तो उन्होंने तंज कसने के अंदाज में कहा कि तो क्या राखी सावंत को भी भेज देंगे। कहा कि क्या यहां के लोग अभिनेता या अभिनेत्री का मोह नहीं छोड़ना चाहते। कोई आम आदमी भी यहां से लड़े। हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि हो सकता है कि कल को यहां से राखी सांवत की भी मांग होने लगे। हेमामालिनी से कंगना रनौट पर जब उनका विचार पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा विचार मैं क्या बताऊं। मेरा विचार भगवान के ऊपर है। लॉर्ड कृष्णा विल डू व्हाट यू वांट।
हेमामालिनी ने मीडिया से कहा कि आपको मथुरा से सिर्फ फिल्म आर्टिस्ट को ही चुनाव में उतारने का शौक क्यों है। मथुरा के लोग जो सांसद बनाना चाहेंगे, उसको आप बनने नहीं देंगे। यहां तो आपने सबके दिमाग में ऐसा डाल रखा है कि फिल्म स्टार ही सांसद बनेगा। आपको तो मथुरा में केवल फिल्म स्टार ही सांसद चाहिए। कल को आप राखी सावंत को यहां से उतारने को कहेंगे। वह भी सांसद बन जाएंगी।