देश
कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला गार्ड ने थप्पड़ मारा था। लेकिन अब भी ये मुद्दा सुर्खियों में है। इस मामले में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपना रिएक्शन दिया।
स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि, 'कंगना को सिर्फ थप्पड़ पड़ा है और ऐसा भी नहीं होना चाहिए था लेकिन कम से कम वो जिंदा तो हैं और उनकी सिक्योरिटी उनके आसपास है। इस देश में लोगों की जान गई है, उन्हें पीट-पीट कर मार डाला गया है, ट्रेन में सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हत्या की है, दंगों में सुरक्षाकर्मियों को लोगों की पिटाई करते हुए रिकॉर्ड किया गया है। जो लोग इस तरह के मामलों को जायज ठहरा रहे हैं वह फिर कंगना के थप्पड़ मामले में आपत्ति नहीं जता सकते हैं।'