देश
शाहरुख खान डिहाइड्रेशन की वजह से अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में एडमिट थे. अब बताया जा रहा है कि एक्टर की सेहत में सुधार है. डिस्चार्ज के बाद शाहरुख मुंबई पहुंच चुके हैं.
किंग खान की मैनेजर ने पोस्ट शेयर कर लिखा था कि शाहरुख की तबीयत अब पहले से काफी हद तक बेहतर है. पूजा ने लिखा-मैं मिस्टर खान के सभी वेल विशर्स और फैन्स से ये बात कहना चाहती हूं कि उनकी तबीयत पहले से अच्छी है. आप सभी के प्यार, प्रार्थनाएं और कन्सर्न के लिए शुक्रिया