देश

देश

19 मई को जन्मे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बिना किसी सपोर्ट के अपनी काबिलियत के बदौलत इंडस्ट्री में पहचान बनाई है. उनके फिल्मी करियर की शुरुआत संघर्षों से भरी थी और उन्हें इंडस्ट्री में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्हें साल 1999 में पहली फिल्म 'सरफरोश' मिली थी जिसमें उनको बेहद छोटा किरदार दिया गया था. साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने उन्हें स्टारडम दिलवाया.