मनोरंजन
फिल्म निर्माता, निर्देशक और सिनेमाटोग्राफर गंगू रामसे का निधन हो गया है. 83 साल की उम्र में रविवार, 7 अप्रैल 2024 को दुनिया से विदा लेने वाले गंगू रामसे पिछले एक महीने से बीमार थे.
गंगू रामसे 'हॉरर फिल्मों के किंग' नाम से मशहूर 'रामसे ब्रदर्स' का महत्वपूर्ण हिस्सा थे. दो गज जमीन के पास, दरवाजा, गेस्ट हाउस, पुराना मंदिर, पुरानी हवेली, बंद दरवाजा और वीराना जैसी कई हिट हॉरर फिल्में उन्होंने बनाईं थी.