प्रदेश

प्रदेश

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 21 में एक हजार एकड़ में प्रस्तावित फिल्म सिटी के पहले चरण के विकास के लिए बेव्यू प्रोजेक्ट्स को विकासकर्ता चयनित किया गया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंपनी को लेटर आफ कम्फर्ट जारी किया है। मई जून तक फिल्म सिटी का निर्माण शुरू होने की संभावना है।