देश
मोदी सरकार यूजर्स की सुविधा के लिए डायरेक्ट टू मोबाइल टेक्नोलॉजी लेकर आ रही है, जिसमें सीधे आपके मोबाइल पर टीवी चैनल चलेंगे। इसके लिए डीटीएच या फिर केबल टीवी लगाने की जरूरत नहीं होगी। इस टेक्नोलॉजी पर पर लंबे वक्त से दूरसंचार विभाग (DoT) की टेक्नोलॉजी वेंचर दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (TEC) काम कर रहा था, जिसने डायरेक्ट टू मोबाइल पर अपना फाइनल ड्रॉफ्ट सौंप दिया है। इसे लेकर इंडस्ट्री के जुड़े लोगों का राय मशविरा लिया गया है।