साउथ एक्टर विजय ने लॉन्च की राजनीतिक पार्टी, तमिलागा वेट्री कजम नाम रखा, विजय बोले- इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
साउथ एक्टर विजय ने लॉन्च की राजनीतिक पार्टी
तमिलागा वेट्री कजम नाम रखा, विजय बोले- इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
लोकसभा चुनाव से पहले एक्टर विजय ने तमिलनाडु में राजनीतिक पार्टी लॉन्च की है। उन्होंने पार्टी का नाम 'तमिलागा वेट्री कजम' रखा है। इसका हिंदी में मतलब तमिलनाडु विजय पार्टी है।
माना जा रहा है कि एक्टर विजय 2026 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरने से मना कर दिया है। विजय ने कहा कि हम किसी पार्टी को सपोर्ट भी नहीं करेंगे। हमने यह निर्णय पार्टी की एक बैठक के लिए किया है।
साथ ही विजय ने कहा कि वो फिल्मों में काम करते रहेंगे, लेकिन पॉलिटिक्स में आकर तमिलनाडु के लोगों की सेवा भी करेंगे।
विजय की तमिलनाडु में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम में उनकी 10.5 मिलियन और ट्विटर में 4.9 मिलियन फॉलोवर हैं। उन्हें अक्सर ही जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए देखा जाता है।