सरकारी भवनों में लगेंगे स्मार्ट मीटर', ऊर्जा मंत्री बोले- गड़बड़ी पर लाइनमैन से चेयरमैन तक होगी कार्रवाई

सरकारी भवनों में लगेंगे स्मार्ट मीटर', ऊर्जा मंत्री बोले- गड़बड़ी पर लाइनमैन से चेयरमैन तक होगी कार्रवाई

*सरकारी भवनों में लगेंगे स्मार्ट मीटर', ऊर्जा मंत्री बोले- गड़बड़ी पर लाइनमैन से चेयरमैन तक होगी कार्रवाई*

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि पहले सरकारी भवनों में स्मार्ट मीटर लगेंगे। किसी गड़बड़ी पर लाइनमैन से चेयरमैन तक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विधानसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर विजिलेंस टीम में महिलाकर्मी रहती ही हैं, लेकिन अब यह अनिवार्य होगा। इसी तरह पहले सरकारी भवनों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। वह विधानसभा में सपा विधायक नफीस अहमद, राजेंद्र चौधरी, फईम इरफान के सवाल का जवाब दे रहे थे।




ऊर्जा मंत्री ने आजमगढ़ के बहुचर्चित सात अरब 99 करोड़ के बिजली बिल मामले का भी जवाब दिया। बताया कि बिल में त्रुटि हुई थी। उसे सुधार दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों से अपील है कि कहीं गड़बड़ी होती है तो उसकी जानकारी दें।

लाइनमैन से लेकर कार्पोरेशन के चेयरमैन तक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जर्जर तार बदले जा रहे हैं। इस दौरान गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने कहा कि स्मार्ट मीटर सरकारी भवनों पर पहले लगने थे, लेकिन अभी तक सिर्फ 15 फीसदी ही लग पाए हैं। 


इस मुद्दे को लेकर एक बार सदन में शोर शराबा शुरू हुआ, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने समझा बुझाकर शांत कराया। फिर ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकारी भवनों पर प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।