शिकागो में टला बड़ा हादसा, विमान की लैंडिंग के दौरान रनवे पर आया दूसरा प्लेन; पायलट ने ऐसे बचाईं कई जानें

शिकागो में टला बड़ा हादसा, विमान की लैंडिंग के दौरान रनवे पर आया दूसरा प्लेन; पायलट ने ऐसे बचाईं कई जानें

*शिकागो में टला बड़ा हादसा, विमान की लैंडिंग के दौरान रनवे पर आया दूसरा प्लेन; पायलट ने ऐसे बचाईं कई जानें*

अमेरिका के शिकागो शहर में उस वक्त के बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया, जब एक विमान की लैंडिंग के दौरान रनवे पर एक दूसरा प्लेन आ गया था। इस घटना के दौरान पहले ही मिडवे एयरपोर्ट ने विमान को गो-अराउंड का आदेश दे दिया था। जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई।

शिकागो के मिडवे एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहे साउथवेस्ट एयरलाइंस के विमान को अचानक उड़ान भरनी पड़ी, जब रनवे पर एक दूसरा विमान आ गया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किए गए एयरपोर्ट वेबकैम वीडियो में दिखाया गया है कि साउथवेस्ट विमान मंगलवार को सुबह 8.50 बजे सीएसटी पर उतर ही रहा होता है कि, जमीन छूने के बाद उड़ान भरने लगता है। क्योंकि दूसरा विमान रनवे पर दिखाई देता है।

*बाद में आसानी से विमान ने की लैंडिंग*

वहीं इसके बाद के घटना की जानकारी साझा करते हुए साउथवेस्ट एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक कहा कि साउथवेस्ट फ्लाइट 2504 सुरक्षित रूप से उतरी, 'चालक दल ने रनवे में प्रवेश करने वाले दूसरे विमान के साथ संभावित टकराव से बचने के लिए एहतियाती तौर पर चक्कर लगाया।' 'चालक दल ने सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया और विमान बिना किसी घटना के उतरा।'

*एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और पायलट ने दिखाई सूझबूझ*

इस घटना के दौरान फ्लाइट क्रू और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच बातचीत में यह सुनाई दिया कि कंट्रोलर ने पायलट से कहा, 'साउथवेस्ट 2504, गो-अराउंड' और फ्लाइट को 3,000 फीट तक चढ़ने के निर्देश दिए गए। वहीं दूसरे विमान को बिना अनुमति के रनवे पर घुसने के लिए दोषी ठहराया गया है और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन इस मामले की जांच कर रहा है।

*मामले की जांच में जुटी विमान कंपनी*

वहीं इस विमान के मालिक, फ्लेक्सजेट, ने इस घटना के बारे में जानकारी दी और कहा कि वे उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन करते हैं और इस मामले की जांच कर रहे हैं। दूसरे विमान के गलत तरीके से रनवे पर घुसने की वजह से यह घटना घटी।