दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर; आज सीएम पद की लेंगी शपथ

दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर; आज सीएम पद की लेंगी शपथ

*दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर; आज सीएम पद की लेंगी शपथ*

20 फरवरी को दोपहर 12.35 बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं

दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। कल यानि 20 फरवरी को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण करेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। पहले यह कार्यक्रम शाम 4.30 बजे के लिए प्रस्तावित था।


बुधवार शाम को दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई, जिसमें रेखा गुप्ता विधायक दल के नेता के रूप में चुनी गईं। रेखा गुप्ता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया। कल रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।

*कौन हैं रेखा गुप्ता*

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे।

*रेखा गुप्ता का कैसा रहा अब तक का राजनीतिक करियर?*

पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और यहां सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। 


2007: उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं।

2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं।

2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 

2010: भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी।

2012: उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से फिर बनीं पार्षद