एससीओ के नए महासचिव से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, समूह में भारत के योगदान पर चर्चा
*एससीओ के नए महासचिव से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, समूह में भारत के योगदान पर चर्चा*
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में एससीओ के नए महासचिव नुर्लान येरमेकेबायेव से मुलाकात की और उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। दोनों ने एससीओ में भारत की भूमिका और सुरक्षित एससीओ निर्माण पर चर्चा की।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के नए महासचिव नुर्लान येरमेकेबायेव से मुलाकात की। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, 'आज शाम दिल्ली में एससीओ के महासचिव नुर्लान येरमेकेबायेव से मिलकर खुशी हुई। उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।' उन्होंने आगे बताया कि इस मुलाकात में एससीओ के भीतर भारत के योगदान और सुरक्षित एससीओ के निर्माण पर चर्चा की गई।