राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करतीं है मेरी मां', भाजपा के हमले के बाद बचाव में उतरी बेटी प्रियंका
*राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करतीं है मेरी मां', भाजपा के हमले के बाद बचाव में उतरी बेटी प्रियंका*
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई टिप्पणी के बाद देश की सियासत में गर्माहट बरकरार है। इसी बीच भाजपा की माफी की मांग पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले देश बर्बाद करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के बयान पर राजनीतिक गर्माहट जारी है। एक तरह जहां भाजपा नेताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और माफी की मांग कर रहें है। तो दूसरी ओर अब मां सोनिया गांधी के बचाव में बेटी प्रियंका गांधी उतर आईं है। उन्होंने भाजपा नेताओं की माफी की मांग पर कहा कि भाजपा को पहले देश को बर्बाद करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
*मां के बचाव में उतरी प्रियंका*
भाजपा नेताओं की माफी की मांग पर प्रियंका गांधी ने पलटवरा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले देश को बर्बाद करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी मां 70-80 साल की महिला हैं, उन्होंने बस इतना कहा है कि राष्ट्रपति ने इतना लंबा भाषण पढ़ा और वह थक गई होंगी, बेचारी...।
*एक नजर पूरे मामले पर*
बता दें कि संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने संसद के बाहर पत्रतारों राष्ट्रपति को 'पूअर थिंग' कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं। सोनियाके इस बयान पर देश की सियासत में गर्माहट तेज हो गई। भाजपा नेता लगातार रूप से सोनिया गांधी से माफी की मांग करने लगे, वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी जमकर सोनिया गांधी के बयान का बचाव करते नजर आएंं।
*धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल और सोनिया पर साधा निशाना*
सोनिया गांधी की टिप्पणी को भाजपा ने राष्ट्रपति का अपमान करार दिया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और उनके बेटे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, मैं उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है?