एलन मस्क नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित, जानें इस यूरोपीय सांसद ने क्यों आगे बढ़ाया नाम

एलन मस्क नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित, जानें इस यूरोपीय सांसद ने क्यों आगे बढ़ाया नाम

*एलन मस्क नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित, जानें इस यूरोपीय सांसद ने क्यों आगे बढ़ाया नाम* इलेक्ट्रिक वाहन की दिग्गज कंपनी टेल्सा के सीईओ, अरबपति कारोबारी और संयुक्त राज्य अमेरिका के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इलेक्ट्रिक वाहन की दिग्गज कंपनी टेल्सा के सीईओ, अरबपति कारोबारी और संयुक्त राज्य अमेरिका के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। यूरोपीय संसद के स्लोवेनियाई सदस्य ब्रांको ग्रिम्स ने पुष्टि की है कि 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एलन मस्क के नामांकन के लिए एक याचिका नॉर्वेजियन नोबेल समिति को पेश की गई है। ग्रिम्स ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि यह नामांकन अभिव्यक्ति का स्वतंत्रता (फ्री स्पीच) और मानवाधिकारों की रक्षा में उनके योगदान के लिए दिया गया है। मस्क Tesla (टेस्ला) और SpaceX (स्पेसएक्स) के सीईओ हैं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक भी हैं। DOGE के प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद, अब वे नए ट्रंप प्रशासन में काफी हद तक शामिल हैं। एक्स का अधिग्रहण करते समय, मस्क ने कहा था कि वह ऐसा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए कर रहे हैं। उन्होंने उस समय फ्री स्पीच का अपना मतलब समझाया था। उन्होंने कहा था, "फ्री स्पीच" से मेरा मतलब सिर्फ वह है जो कानून से मेल खाता हो। एलन मस्क ने कहा, "मैं ऐसी सेंसरशिप के खिलाफ हूं जो कानून से मेल नहीं खाती है। अगर लोग कम स्वतंत्र अभिव्यक्ति चाहते हैं, तो वे सरकार से इस संबंध में कानून पारित करने के लिए कहेंगे। इसलिए, कानून से परे जाना लोगों की इच्छा के विपरीत है।" *नामांकन की आखिरी तारीख* नोबेल पुरस्कार वेबसाइट के अनुसार, समिति को नामांकन पेश करने की अंतिम तारीख 1 फरवरी है। नोबेल समिति द्वारा बहुमत के आधार पर नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन करने के बाद अक्तूबर में विजेताओं का एलान किया जाएगा। नोबेल शांति पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को ओस्लो, नॉर्वे में आयोजित किया जाता है। जहां विजेता को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसमें एक नोबेल पुरस्कार पदक और डिप्लोमा और पुरस्कार राशि की पुष्टि करने वाला एक दस्तावेज शामिल होता है। *एलन मस्क नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित, जानें इस यूरोपीय सांसद ने क्यों आगे बढ़ाया नाम