बांग्लादेश शेख हसीने के कार्यकाल में भारत के साथ हुए असमान समझौते पर करेगा चर्चा

बांग्लादेश शेख हसीने के कार्यकाल में भारत के साथ हुए असमान समझौते पर करेगा चर्चा

*बांग्लादेश शेख हसीने के कार्यकाल में भारत के साथ हुए असमान समझौते पर करेगा चर्चा*

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने बुधवार को कहा कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान भारत के साथ किए गए सभी 'असमान समझौतों' पर चर्चा की जाएगी।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के सीमा सुरक्षा बल और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के प्रमुखों के बीच हुई बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय नागरिकों पर नशीले पदार्थों के निर्माण और सीमा पार उनकी तस्करी करने का आरोप लगाया।