: सर्बियाई PM मिलोस वुसेविक ने इस्तीफे की घोषणा की, कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बाद एलान

: सर्बियाई PM मिलोस वुसेविक ने इस्तीफे की घोषणा की, कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बाद एलान

*सर्बियाई PM मिलोस वुसेविक ने इस्तीफे की घोषणा की, कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बाद एलान*

सर्बिया में मिलोस वुसेविक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने घोषणा की है। उन्होंने पिछले साल नवंबर में एक रेलवे स्टेशन की छत गिरने की घटना के बाद कई महीनों तक चले विरोध-प्रदर्शनों के बाद यह घोषणा की।

सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने कई महीनों से जारी भ्रष्टाचार विरोधी व्यापक विरोध प्रदर्शन के चलते मंगलवार को पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। बता दें कि, उत्तरी शहर नोवी सैड में नवंबर में एक छज्जा ढहने के बाद देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी। छज्जा ढहने की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी। प्रदर्शनों को सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिक के निरंकुश शासन के प्रति व्यापक असंतोष के रूप में देखा जा रहा।

*इस्तीफे का उद्देश्य सर्बिया में तनाव कम करना- वुसेविक*

मिलोस वुसेविक सर्बिया में लोकतांत्रिक स्वतंत्रता को कुचलने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने बाल्कन क्षेत्र के इस संकटग्रस्त राष्ट्र के लिए औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ की सदस्यता मांगी है। मिलोस वुसेविक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके इस्तीफे का उद्देश्य सर्बिया में तनाव कम करना है। उन्होंने कहा, 'मैं सभी से शांति बनाए रखने और बातचीत की मेज पर लौटने की अपील करता हूं।'

*संसद से मंजूरी के बाद मध्यावधि चुनाव की संभावना*

मिलोस वुसेविक ने आगे कहा कि नोवी सैड के मेयर मिलन ज्यूरिक भी मंगलवार को पद छोड़ देंगे। वहीं मिलोस वुसेविक के इस्तीफे से देश में संसदीय चुनाव समय से पहले होने की संभावना है। बता दें कि, उनके इस्तीफे पर सर्बिया की संसद से मंजूरी मिलनी चाहिए, जिसके पास नई सरकार चुनने या मध्यावधि चुनाव कराने के लिए 30 दिन का समय है।

*कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र*

सोमवार को, सर्बिया की राजधानी में एक प्रमुख मार्ग के चौराहे की 24 घंटे की नाकाबंदी में विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ हजारों लोग शामिल हुए। छात्र कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, वे छज्जा गिरने की घटना के लिए जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए आलोचकों ने बड़े पैमाने पर सरकारी भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया है।

*छज्जा गिरने के मामले में जांच की स्वतंत्रता पर संदेह*

देश में तनाव कम करने के एक अन्य प्रयास में वुसेविक और संसद अध्यक्ष एना ब्रनाबिक ने सोमवार शाम को छात्रों से बातचीत करने का आग्रह किया, जिन्हें न्याय और जवाबदेही की मांग को लेकर सर्बिया में सभी वर्गों से व्यापक समर्थन मिला है। सर्बिया के अभियोजनकर्ताओं ने एक मंत्री और कई सरकारी अधिकारियों समेत 13 लोगों के खिलाफ आरोप लगाए हैं। लेकिन, पूर्व निर्माण मंत्री गोरान वेसिक को हिरासत से रिहा कर दिया गया, जिससे जांच की स्वतंत्रता पर संदेह बढ़ गया है