अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े सियासी आंदोलन के बाद अब तक की सबसे शानदार जीत; शपथ से पहले बोले ट्रंप

अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े सियासी आंदोलन के बाद अब तक की सबसे शानदार जीत; शपथ से पहले बोले ट्रंप

*अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े सियासी आंदोलन के बाद अब तक की सबसे शानदार जीत; शपथ से पहले बोले ट्रंप*

कुछ की घंटो में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के साथ ही अमेरिका में ट्रंप युग की शुरुआत हो जाएगा। इससे पहले ट्रंप ने अपने समर्थकों को मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (मेगा रैली) के दौरान संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि हम अपने देश को पहले से कहीं अधिक महान बनाने जा रहे हैं। हम कल दोपहर को अपने देश को उसका गौरव वापस लौटाने जा रहे हैं।

अमेरिका में एक बार फिर ट्रंप युग स्टार्ट होने में कुछ घंटो का समय बचा हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेंगे। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (मेगा रैली) में अपने समर्थकों को संबोधित किया। जहां उन्होंने अपनी जीत को अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े सियासी आंदोलन के बाद अब तक की सबसे शानदार जीत बताया।

*अपने देश का गौरव वापस लाएंगे- ट्रंप*

उत्साहित समर्थकों के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले वॉशिंगटन में आयोजित मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) रैली में कहा कि हम अपने देश को पहले से कहीं अधिक महान बनाने जा रहे हैं। हम कल दोपहर को अपने देश को उसका गौरव वापस लौटाने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में पतन के 4 लंबे वर्षों का पर्दा गिर चुका है। ट्रंप ने कहा, 'हम अमेरिकी शक्ति और समृद्धि, सम्मान और गौरव के एक नए दिन की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेट खेमे के बाइडन प्रशासन के कार्यकाल पर हमला बोला और कहा, हम हमेशा के लिए, एक असफल, भ्रष्ट राजनीतिक प्रतिष्ठान के शासन को समाप्त करने जा रहे हैं... हम इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे हैं।

*अपने स्कूलों में देशभक्ति को बहाल करने जा रहे- ट्रंप*

अपने संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम अपने स्कूलों में देशभक्ति को बहाल करने जा रहे हैं, अपनी सेना और सरकार से कट्टरपंथी वामपंथी और जागरूक विचारधाराओं को बाहर निकालेंगे। हम अमेरिका को फिर से महान बनाने जा रहे हैं।

*अपनी जीत को ट्रंप ने बताया 'ट्रंप का प्रभाव'*

डोनाल्ड ट्रंप ने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन विजय रैली में कहा कि मेरे राष्ट्रपति बनने से पहले ही आप ऐसे परिणाम देख रहे हैं, जिनकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। लोग इसे ट्रम्प प्रभाव' कह रहे हैं और यह प्रभाव आप सभी के कारण है। साथ ही उन्होंने टिकटॉक के बारे में बात करते हुए कहा कि वह इस पर काम कर चुके हैं और उन्होंने एक टिकटॉक निर्माता को काम पर रखा था।

*मिडिल ईस्ट पर भी बोले ट्रंप*

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में मिडिल ईस्ट को लेकर भी बातें की। उन्होंने कहा कि हमने मध्य पूर्व में स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम उठाते हुए एक ऐतिहासिक युद्धविराम समझौता हासिल किया है। यह समझौता नवंबर में हमारी ऐतिहासिक जीत के कारण संभव हो सका। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पहले बंधकों को अभी-अभी रिहा किया गया है। ट्रंप ने बिडेन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बाइडन ने कहा कि उन्होंने समझौता कर लिया है। उन्होंने कहा कि अगर मैं राष्ट्रपति होता तो इस्राइल-हमास संघर्ष कभी नहीं होता।