बांग्लादेशी हो सकता है सैफ का हमलावर, चोरी के इरादे से घर में घुसा था', पुलिस ने किए कई खुलासे
*बांग्लादेशी हो सकता है सैफ का हमलावर, चोरी के इरादे से घर में घुसा था', पुलिस ने किए कई खुलासे*
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को लेकर मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। मुंबई पुलिस को शक है कि सैफ के हमले का आरोपी बांग्लादेशी है।
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को लेकर मुंबई पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी का बांग्लादेश से कनेक्शन हो सकता है
*प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने किया खुलासा*
मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने कहा, '16 जनवरी को रात 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर पर हमला हुआ। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था। हमें संदेह है कि वो बांग्लादेशी मूल का है। उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं।' DCP दीक्षित गेडाम ने कहा, 'प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। अभी उसने अपना वर्तमान नाम विजय दास रखा हुआ था। वो 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।'
*पुलिस करेगी कस्टडी की मांग*
सैफ अली खान मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। वह 30 साल का है। आरोपी का कनेक्शन बांग्लादेश से है, ऐसा पुलिस को लग रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके कस्टडी की मांग की जाएगी। सैफ अली खान मामले में मुंबई बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला चल रहा है।
*बांग्लादेश से है सैफ पर हमले का आरोपी*
डीसीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमें लगता है कि आरोपी बांग्लादेश से है। इसमें इसी तरह के चार्जेस की मांग की जाएगी।