साल में पहली बार बदलनी पड़ी जगह; ट्रंप के साथ 'मां का आशीर्वाद' और 164 साल पुरानी बाइबल

साल में पहली बार बदलनी पड़ी जगह; ट्रंप के साथ 'मां का आशीर्वाद' और 164 साल पुरानी बाइबल

*40 साल में पहली बार बदलनी पड़ी जगह; ट्रंप के साथ 'मां का आशीर्वाद' और 164 साल पुरानी बाइबल*

अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करने वाले है। ट्रंप अपने शपथ ग्रहण में दो बाइबल का इस्तमाल करने वाले है। साथ ही मौसम विभाग के ठंड को लेकर जारी किए अलर्ट के कारण ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के स्थान में भी बदलाव हुआ है।

20 जनवरी को पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका की ओर होगी। कारण है कि उस दिन अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण करने वाले है। खबर है कि ट्रंप अपने शपथ ग्रहण समारोह में दो बाइबल का इस्तेमाल करने वाले है। यह बाइबल ट्रंप को उनकी मां ने दी थी। अवसर था जब 1955 में ट्रंप ने न्यूयॉर्क के जमैका स्थित संडे चर्च स्कूल से ग्रेजुएशन पूरी की थी। यह बाइबल 1953 का संशोधित मानक संस्करण है और इसके कवर पर ट्रंप का नाम लिखा हुआ है।

साथ ही बात अगर दूसरी बाइबल की करें तो डोनाल्ड ट्रंप जिस दूसरी बाइबल से शपथ ग्रहण करने वाले है उसे लिंकन बाइबल भी कहा जाता है, जिसे 1861 में अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अपने शपथ ग्रहण में इस्तेमाल किया था। बता दें कि इस बाइबल का प्रयोग अब तक केवल तीन बार किया गया है। इसपर दो बार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शपथ ग्रहण किया। वहीं तीसरी बार 2017 में डोनाल्ड ट्रंप ने ही इस बाइबल से शपथ ग्रहण किया था।

*जेडी वेंस भी अपने पारिवारिक बाइबल का करेंगे प्रयोग*

डोनाल्ड ट्रंप के बाद बात अगर अमेरिका के उपराष्ट्रपति के लिए चुने गए जेडी वेंस की करें तो वे भी अपने शपथ ग्रहण में अपनी मां के द्वारा दिए गए बाइबल का इस्तमाल करने वाले है। इसे उनका पारिवारिक बाइबल भी कहा जाता है क्योंकि उनकी नानी ने इस उनकी मां को दिया था। इसके बाद 22 सितंबर 2003 को उनकी मां बोनी ने उन्हें दी थी जब वे मरीन कॉर्प्स के लिए भर्ती होने जा रहे थे। यह बाइबल किंग जेम्स संस्करण है।

*40 साल बाद होगा ऐसा*

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के स्थान में हुआ बदलाव आज से 40 साल पहले यानी 1985 की याद दिलाता है। जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने भी ठंड के कारण रोटुंडा में भाषण दिया था। बता दें कि पहले यह समारोह यूएस कैपिटल के बाहर नेशनल मॉल में होना था। ट्रंप ने आगे कहा कि ऐसा वे शपथ ग्रहण भाषण रोटुंडा में देंगे जैसा कि 1985 में रोनाल्ड रीगन ने भी ठंडे मौसम के कारण किया था।