अमेरिका दुनिया की हर जगह जीत रहा', विदेश विभाग में अपने आखिरी भाषण में बाइडन ने कही ये बातें

अमेरिका दुनिया की हर जगह जीत रहा', विदेश विभाग में अपने आखिरी भाषण में बाइडन ने कही ये बातें

*अमेरिका दुनिया की हर जगह जीत रहा', विदेश विभाग में अपने आखिरी भाषण में बाइडन ने कही ये बातें*

बाइडन ने कहा कि एक नए युग की शुरुआत हो रही है। चार वर्षों में हमने कई मुश्किलों का सामना किया, लेकिन हम मजबूत होकर उभरे हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था, तकनीक आदि में भारी प्रतिस्पर्धा है

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को विदेश विभाग में बतौर राष्ट्रपति अपना आखिरी भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया में हर प्रतिस्पर्धा जीत रहा है, वहीं अमेरिका के विरोधियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 82 वर्षीय बाइडन अमेरिका के विदेश विभाग के मुख्यालय पहुंचे और अपने प्रशासन के दौरान हासिल की गईं उपलब्धियों का जिक्र किया। बाइडन ने कहा कि एक नए युग की शुरुआत हो रही है। चार वर्षों में हमने कई मुश्किलों का सामना किया, लेकिन हम मजबूत होकर उभरे हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था, तकनीक आदि में भारी प्रतिस्पर्धा है।