रूस पर लगाए कड़े प्रतिबंधों पर बाइडन बोले- ये यूक्रेन और ट्रंप को शांति समझौते में देंगे मजबूती
*रूस पर लगाए कड़े प्रतिबंधों पर बाइडन बोले- ये यूक्रेन और ट्रंप को शांति समझौते में देंगे मजबूती*
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यह कदम रूस की अर्थव्यवस्था को कमजोर करेगा और पुतिन को युद्ध जारी रखने में कठिनाई उत्पन्न करेगा। इससे यूक्रेन और अमेरिका की नई सरकार शांति समझौते के लिए मॉस्को पर दवाब बना सकेगी।
रूस-यूक्रेन को करीब तीन साल होने वाले हैं। मगर दोनों ही देश हथियार डालने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में यूक्रेन की मदद कर रहे अमेरिका ने एक बार फिर रूस पर कड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर अबतक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध का उद्देश्य कीव की स्वतंत्रता को बनाए रखना और मॉस्को के खिलाफ उसकी लड़ाई में मदद करना है।
*रूस की अर्थव्यवस्था पर चोट देने की कोशिश'*
डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता सौंपने से 10 दिन पहले राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि यह कदम रूस की अर्थव्यवस्था को कमजोर करेगा और पुतिन को युद्ध जारी रखने में कठिनाई उत्पन्न करेगा। इससे यूक्रेन और अमेरिका की नई सरकार मॉस्को पर दवाब बना सकेगी।उन्होंने यह भी कहा कि रूस के खिलाफ यह प्रतिबंध रूस की ऊर्जा कंपनियों, खासकर गैस के निर्यात से जुड़ी कंपनियों पर लगाए गए हैं। इनमें दो भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं
*अबतक 12 हजार से अधिक की मौत*
फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर किए हमले के बाद से अबतक 12,300 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं शहर भी तबाह हो गए हैं।