कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दे सकते हैं इस्तीफा, पार्टी के अंदर हो रहा है विरोध
*कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दे सकते हैं इस्तीफा, पार्टी के अंदर हो रहा है विरोध*
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पिछले काफी समय से पार्टी अंदर पनपे असंतोष का सामना कर रहे हैं। लिबरल पार्टी के कई नेता जस्टिन ट्रूडो के कई फैसलों से नाखुश भी बताए जा रहे हैं।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के सोमवार को लिबरल पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे सकते हैं। द ग्लोब एंड मेल ने रविवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि, जस्टिन ट्रूडो इसी सप्ताह या अलगे एक या दो दिनों के भीतर पद छोड़ सकते हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पिछले काफी समय से पार्टी अंदर पनपे असंतोष का सामना कर रहे हैं। लिबरल पार्टी के कई नेता जस्टिन ट्रूडो के कई फैसलों से नाखुश भी बताए जा रहे हैं। कनाडा के समाचार पत्र द ग्लोब एंड मेल का दावा है कि, जस्टिन ट्रूडो अपने इस्तीफे की घोषणा सोमवार को कर सकते हैं।