ISIS का नहीं बचेगा कोई ठिकाना', राष्ट्रपति बाइडन की चेतावनी; फिर से खुली बॉर्बन स्ट्रीट

ISIS का नहीं बचेगा कोई ठिकाना', राष्ट्रपति बाइडन की चेतावनी; फिर से खुली बॉर्बन स्ट्रीट

*ISIS का नहीं बचेगा कोई ठिकाना', राष्ट्रपति बाइडन की चेतावनी; फिर से खुली बॉर्बन स्ट्रीट*

नए साल के जश्न के दौरान न्यू ऑरलियन्स में हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रपति बाइडन की सख्त चेतावनी सामने आई है। उन्होंने हम आईएसआईएस और अन्य आतंकवादी संगठनों का पीछा करेंगे और उन्हें अमेरिका में कोई सुरक्षित स्थान नहीं मिलेगा।

नए साल के जश्न के दौरान न्यू ऑरलियन्स में हुए आतंकवादी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आईएसआईएस को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका आईएसआईएस और अन्य आतंकवादी संगठनों को समाप्त करने के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि आईएसआईएस का कोई भी ठिकाना नहीं बचेगा। 


साथ ही बाइडन ने बताया कि हमले में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है, जिसमें हमलावर शम्सुद दीन जब्बार भी शामिल है। इस हमले में 35 लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि हम आईएसआईएस और अन्य आतंकवादी संगठनों का पीछा करेंगे और उन्हें अमेरिका में कोई सुरक्षित स्थान नहीं मिलेगा।

*हमले के बाद बॉर्बन स्ट्रीट फिर से खुली*

न्यू ऑरलियन्स में हुए हमले के बाद बंद की गई बॉर्बन स्ट्रीट को गुरुवार को फिर से खोल दिया गया है। न्यू ऑरलियन्स पुलिस अधीक्षक ऐनी किर्कपैट्रिक ने कहा कि अभी मैं आपको बता सकती हूं कि बॉर्बन स्ट्रीट खुला है।

*हमलावर ने पोस्ट किए थे* आईएसआईएस समर्थक वीडियो  

राष्ट्रपति बाइडन ने इस बात की पुष्टि की कि हमलावर ने भीड़ में कार घुसाने से पहले आईएसआईएस के प्रति अपने समर्थन के कई वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किए थे। पुलिस ने हमलावर के वाहन से आईएसआईएस का झंडा भी बरामद किया। बाइडन ने कहा कि संघीय एजेंसियां किसी भी विदेशी या घरेलू संपर्क की जांच कर रही हैं, जो इस हमले से जुड़े हो सकते हैं।

*ऑरलियन्स और लास वेगास हमले की जांच जारी*

राष्ट्रपति बाइडन ने आगे लास वेगास में ट्रम्प इंटरनेशनल होटल के पास हुए साइबरट्रक विस्फोट और न्यू ऑरलियन्स हमले के संभावित संबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं में इस्तेमाल किए गए वाहन एक ही कार रेंटल प्लेटफ़ॉर्म टुरो से किराए पर लिए गए थे, लेकिन फिलहाल दोनों घटनाओं के बीच कोई स्पष्ट संबंध नहीं मिला है।  


बता दें कि लास वेगास की घटना में एक टेस्ला साइबरट्रक में विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए। अधिकारियों ने बताया कि जांच अभी भी चल रही है।  


साथ ही बाइडन ने कहा कि हम अपने कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि इस तरह के हमलों को रोकने और आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने में सफलता प्राप्त हो।

*हमलावर अकेला ISIS समर्थक*

हलांकि मामले में FBI ने पुष्टि की है कि हमले का आरोपी शम्सुद दीन जब्बार अकेला ही आतंकवादी था और उसका कोई सहयोगी नहीं था। जब्बार ने 30 दिसंबर को ह्यूस्टन, टेक्सास से एक एफ-150 ट्रक किराए पर लिया और 31 दिसंबर की शाम को न्यू ऑरलियन्स पहुंचा।

*हमले के पीछे ISIS का समर्थन*  

जांच में पता चला कि जब्बार ISIS का समर्थक था। उसने हमले से पहले एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 5 वीडियो पोस्ट किए थे। पहले वीडियो में उसने खुलासा किया कि वह अपने परिवार और दोस्तों को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा था, लेकिन उसे लगा कि यह "विश्वासियों और अविश्वासियों के बीच युद्ध" का संदेश देने में विफल रहेगा।