आतंकी हमले की जांच कर रही FBI; आतंकी जब्बार की गाड़ी से मिला ISIS का झंडा-IED और बहुत कुछ

आतंकी हमले की जांच कर रही FBI; आतंकी जब्बार की गाड़ी से मिला ISIS का झंडा-IED और बहुत कुछ

*आतंकी हमले की जांच कर रही FBI; आतंकी जब्बार की गाड़ी से मिला ISIS का झंडा-IED और बहुत कुछ*

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस भयावह घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुबह से ही अमेरिकी संघीय कानून प्रवर्तन और होमलैंड सुरक्षा टीम द्वारा लगातार जानकारी दी जा रही है। उन्होंने पुष्टि की है कि एफबीआई जांच का नेतृत्व कर रही है और इस घटना को आतंकवादी कृत्य मान रही है।

नए साल के पहले ही दिन अमेरिका को बड़ा हादसा झेलना पड़ा। सुबह-सुबह न्यू ऑर्लियंस में बोरबन स्ट्रीट पर एक शख्स ने भीड़ के बीच अपना ट्रक घुसा दिया और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में 15 लोग मारे गए और 35 घायल हुए हैं। यह वारदात सुबह 3:15 बजे के आसपास हुई। इस हमले के बारे में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कहा कि वह अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुई ट्रक दुर्घटना की जांच कर रही है। यह एक आतंकी हमला है।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस भयावह घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुबह से ही अमेरिकी संघीय कानून प्रवर्तन और होमलैंड सुरक्षा टीम द्वारा लगातार जानकारी दी जा रही है, जिसमें होमलैंड सुरक्षा सचिव अली मयोरकास, डिप्टी अटॉर्नी जनरल लिसा मोनाको, व्हाइट हाउस होमलैंड सुरक्षा सलाहकार लिज शेरवुड-रैंडल और न्यू ऑर्लियंस के मेयर शामिल हैं। जो बाइडन ने पुष्टि की है कि एफबीआई जांच का नेतृत्व कर रही है और इस घटना को आतंकवादी कृत्य मान रही है।

*गाड़ी से ISIS का झंडा और आईईडी समेत हथियार बरामद*

बता दें कि घटना के बाद न्यू ऑरलियन्स पुलिस विभाग (एनओपीडी) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को मार गिराया। घटना को अंजाम देने वाले शख़्स की पहचान 43 साल के शम्सुद्दीन जब्बार के तौर पर की गई है। एफबीआई और पुलिस को उसकी गाड़ी से आईएसआईएस का झंडा और आईईडी समेत हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। अमेरिकी जांच एजेंसियां जब्बार के हर संपर्क को खंगाल रही हैं।

एफबीआई ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'न्यू ऑर्लियंस की आतंकी घटना के आंतकी की पहचान कर ली गई है। उसका नाम शमशुद्दीन जब्बार था। 42 वर्षीय हमलावर अमेरिकी नागरिक था। उसका जन्म टेक्सास राज्य में हुआ था। वह फोर्ड पिकअप ट्रक चला रहा था जो कि किराये पर लिया गया था। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके पास यह ट्रक कहां से आया। वहीं, ट्रक के पीछे आईएसआईएस का झंडा लगा हुआ था। इससे उसके आतंकी संगठनों से संबंध की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।'