पूर्व पीएम के स्मारक पर सियासत: कांग्रेस के आरोप को अश्वनी वैष्णव ने बताया पाखंड; बोले- राजनीति कर रही पार्टी

पूर्व पीएम के स्मारक पर सियासत: कांग्रेस के आरोप को अश्वनी वैष्णव ने बताया पाखंड; बोले- राजनीति कर रही पार्टी

*पूर्व पीएम के स्मारक पर सियासत: कांग्रेस के आरोप को अश्वनी वैष्णव ने बताया पाखंड; बोले- राजनीति कर रही पार्टी*

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को पाखंड बतया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पाखंड उजागर हो गया है, क्योंकि पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा का राजनीतिकरण करने की कोशिश की।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर एक तरह जहां देशभर में शोक की लहर है तो दूसरी ओर राजनीतिक सियासत भी तेज होती हुई दिख रही है। जहां पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कई सारे आरोप लगाए, जिसके बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के आरोपों को पाखंड बताते हुए पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।   

बता दें कि अश्वनी वैष्णव का ये बयान ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया, जबकि उनके लिए एक स्मारक बनवाया जा सकता था।

*कांग्रेस का पाखंड- वैष्णव*

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस का पाखंड उजागर हो गया है, क्योंकि पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा का राजनीतिकरण करने की कोशिश की। एक्स पर कई पोस्ट में वैष्णव ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने अपने प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान मनमोहन सिंह को बार-बार नजरअंदाज किया। 


सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का पाखंड सामने आ गया है, क्योंकि उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह जी की अंतिम यात्रा का राजनीतिकरण किया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें बार-बार दरकिनार किया।