नए संसद भवन के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाई, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
*नए संसद भवन के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाई, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस*
दिल्ली में नए संसद भवन के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की। जितेंद्र नाम का यह व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। अभी तक आत्मदाह की कोशिश की वजह का पता नहीं चल पाया है। उधर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आगे विस्तार से जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
नए संसद भवन स्थित रेल भवन के सामने गोल चक्कर पर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की। बताया जा रहा कि जितेंद्र नाम का व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।