ट्रंप की शपथ से पहले पुतिन ने फिर दिया बड़ा बयान, रूस अमेरिका के साथ रिश्ते सामान्य करने को तैयार

ट्रंप की शपथ से पहले पुतिन ने फिर दिया बड़ा बयान, रूस अमेरिका के साथ रिश्ते सामान्य करने को तैयार

*ट्रंप की शपथ से पहले पुतिन ने फिर दिया बड़ा बयान, रूस अमेरिका के साथ रिश्ते सामान्य करने को तैयार*

अमेरिका और रूस के रिश्ते को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से कुछ हफ्तें पहले रूस के राष्ट्रपति का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि रूस अन्य पश्चिमी देशों के साथ भी रिश्ते सामान्य करने के लिए तैयार है, लेकिन इन प्रयासों में रूसी हितों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ ही हफ्तों में अमेरिकी के राष्ट्रपति पद संभालने वाले है, जिससे पहले अमेरिका और रूस के रिश्चते को लेकर कई सारी बातें सामने आ रही है कि क्या ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद रूस और अमेरिका के रिश्ते में बदलाव होंगे। इसी बीच इस मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा कि उनके देश ने अमेरिका से रिश्ते सामान्य करने की इच्छा कभी नहीं छोड़ी।

बता दें कि इससे पहले जनवरी में व्हाइट हाउस लौटने वाले ट्रंप ने रूस और यूक्रेन से जंग खत्म करने को लेकर बातचीत शुरू करने की बात कही थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि ट्रंप शांति कायम करने के लिए यूक्रेन को रूस की शर्तें मानने के लिए मजबूर कर सकते हैं।

*रूसी हितों में नहीं किया जाएगा समझौता- पुतिन*

राष्ट्रपति पुतिन ने आगे कहा कि रूस अन्य पश्चिमी देशों के साथ भी रिश्ते सामान्य करने के लिए तैयार है, लेकिन इन प्रयासों में रूसी हितों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। एक साक्षात्कार में पुतिन ने कहा, वे इच्छा करें तो सबकुछ करना संभव है। अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सबकुछ बदल जाता है और सिर्फ हित ही अपरिवर्तनीय रह जाता है। रूस व उसके लोगों का हित।

*रूस को नहीं होना चाहिए नुकसान- पुति*

पुतिन ने कहा, अगर हमें लगता है कि स्थितियां बदल रही हैं और दूसरे देशों के साथ रिश्ते बनाने की संभावनाएं हैं, तो हम उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि रिश्तों का सवाल हमारे लिए नहीं, उनके लिए है। लेकिन, रिश्ते सुधारने के दौरान रूस को नुकसान नहीं होना चाहिए

*पुतिन की चेतावनी*

गौरतलब हो कि पिछले हफ्ते, रूस ने अपने नागरिकों को अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की यात्रा से बचने की सलाह दी थी। यह चेतावनी दी गई थी कि इन देशों के अधिकारी उनका शिकार कर सकते हैं। रूस और अमेरिका के संबंधों में यूक्रेन युद्ध के कारण तनाव बढ़ गया है और दोनों देशों के राजनयिकों का कहना है कि वर्तमान में दोनों देशों के रिश्ते 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से सबसे खराब हैं।


बता दें कि अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के जीतने के बाद, वह 20 जनवरी, 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे