: अमेरिका में शटडाउन रोकने की कोशिशें जारी, निचले सदन से नए बिल को मंजूरी, ट्रंप को लगा झटका
*अमेरिका में शटडाउन रोकने की कोशिशें जारी, निचले सदन से नए बिल को मंजूरी, ट्रंप को लगा झटका*
नया विधेयक माइक जॉनसन ने ही पेश किया है और निचले सदन से नए बिल को 366-34 से भारी बहुमत से मंजूरी दे दी। जॉनसन ने कहा कि 'यह देश के लिए एक अच्छा परिणाम है।' यह नया विधेयक नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए झटका है क्योंकि नए विधेयक में ट्रंप की मांग को नहीं माना गया है।
अमेरिका में सरकार ने बंद (शटडाउन) को रोकने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके लिए नया विधेयक लाया गया है, जिसे अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की मंजूरी भी मिल गई है। अभी उच्च सदन यानी सीनेट में इसे लेकर मतदान होना है, अगर वहां से भी मंजूरी मिल गई तो अमेरिकी जनता को क्रिसमस की छुट्टियों में शटडाउन के चलते परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। हालांकि यह नया विधेयक नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए झटका है क्योंकि नए विधेयक में ट्रंप की मांग को नहीं माना गया है
*सीनेट से मंजूरी मिलने पर संशय बरकरार*
अमेरिकी संसद के निचले सदन के सभापति माइक जॉनसन ने कहा कि कांग्रेस देश में शटडाउन नहीं होने देने की पूरी कोशिश कर रही है। नया विधेयक माइक जॉनसन ने ही पेश किया है और निचले सदन से नए बिल को 366-34 से भारी बहुमत से मंजूरी दे दी। जॉनसन ने कहा कि 'यह देश के लिए एक अच्छा परिणाम है।' हालांकि ट्रंप अभी भी अपनी ऋण सीमा बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं। ऐसे में सीनेट से विधेयक के पास होने को लेकर अभी भी संशय है क्योंकि सीनेट में अभी भी इसे मंजूरी मिलनी है।
*शटडाउन से अमेरिका में लाखों कर्मचारी छुट्टी पर भेजे जा सकते हैं*
अगर नया विधेयक सीनेट से पारित नहीं हो पाता है तो अमेरिका में शटडाउन होना तय है। इसके चलते सरकार के 22 लाख कर्मचारियों में से आठ लाख कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजना पड़ेगा और सिर्फ जरूरी कर्मचारी ही बिना वेतन काम करेंगे। इससे सरकार का कामकाज बुरी तरह प्रभावित होगा और इसका असर आम जनता पर पड़ना तय है। अब चूंकि क्रिसमस की छुट्टियां हैं तो ऐसे समय में अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। शटडाउन होने से एयरपोर्ट्स पर लंबी-लंबी कतारें दिख सकती हैं।