इस्राइल की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक बफर जोन में रहेगी सेना', माउंट हर्मन की चोटी से बोले नेतन्याहू

इस्राइल की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक बफर जोन में रहेगी सेना', माउंट हर्मन की चोटी से बोले नेतन्याहू

*इस्राइल की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक बफर जोन में रहेगी सेना', माउंट हर्मन की चोटी से बोले नेतन्याहू*

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को रक्षा मंत्री काट्ज़ के साथ बफर जोन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने माउंट हर्मन की बर्फ से ढकी चोटी से बयान दिया कि इस्राइली सेना सीरिया सीमा के पास बफर जोन में तब तक रहेगी, जब तक इस्राइल की सुरक्ष को सुनिश्चित करने के लिए कोई और व्यवस्था नहीं हो जाती।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि इस्राइली सेना सीरियाई सीमा के पास बफर जोन में तब तक रहेगी, जब तक इस्राइल की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कोई और व्यवस्था नहीं हो जाती। नेतन्याहू ने यह बयान माउंट हर्मन की बर्फ से ढकी चोटी से दिया, जो सीरिया की सीमा के पास स्थित है। यह पहली बार था जब कोई इस्राइली नेता सीरियाई इलाके में दाखिल हुआ।

पीएम नेतन्याहू ने बताया कि 53 साल पहले जब वह एक सैनिक थे, तब भी वह माउंट हर्मन के शिखर पर थे, लेकिन अब हाल की घटनाओं को देखते हुए हालात बदल चुके हैं और माउंट हर्मन की अहमियत इस्राइल की सुरक्षा के लिए और बढ़ गई है।

*बफर जोन पर कब्जे के बाद शुरू हुई इस्राइली की आलोचना*

सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद को विद्रोहियों द्वारा अपदस्थ किए जाने के कुछ दिनों बाद, इस्राइल ने गोलान हाइट्स के पास दक्षिणी सीरिया के एक हिस्से को बफर जोन के रूप में कब्जा कर लिया था। इससे आलोचना शुरू हो गई है। आलोचकों ने इस्राइल पर 1974 के युद्धविराम का उल्लंघन करने और संभवतः भूमि हड़पने के लिए सीरिया में अराजकता का फायदा उठाने का आरोप लगाया

*रक्षा मंत्री काट्ज़ के साथ नेतन्याहू ने बफर जोन का दौरा किया*

पीएम नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज़ के साथ बफर जोन का दौरा किया। काट्ज़ ने कहा कि इस्राइली सेना को इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए किलेबंदी जैसी तैयारियां करने का निर्देश दिया गया है। काट्ज़ ने कहा, 'हर्मन का शिखर हमारे दुश्मनों की पहचान करने के लिए इस्राइल राज्य की नजर में है जो पास और दूर हैं

*गोलान हाइट्स पर इस्राइली नियंत्रण को केवल अमेरिका देता है मान्यता*

इस्राइल अभी भी गोलान हाइट्स पर नियंत्रण रखता है, जिसे उसने 1967 के मध्यपूर्व युद्ध में सीरिया से लिया था, और बाद में इस पर कब्जा कर लिया था। हालांकि अधिकांश देशों ने इस्राइल के नियंत्रण को मान्यता नहीं दी है। माउंट हर्मन का शिखर इस्राइली कब्जे वाले गोलान हाइट्स, लेबनान और सीरिया के बीच विभाजित है। केवल संयुक्त राज्य अमेरिका गोलान हाइट्स पर इस्राइल के नियंत्रण को मान्यता देता है।