अमेरिका में विस्कॉन्सिन के स्कूल में गोलीबारी की खबर, कई लोग घायल
*अमेरिका में विस्कॉन्सिन के स्कूल में गोलीबारी की खबर, कई लोग घायल*
अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वारदात को राजधानी के एक ईसाई स्कूल में अंजाम दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक हमलावर की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विस्कॉन्सिन के एक ईसाई स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने पुष्टि की है कि सोमवार को मैडिसन के एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी हुई। मैडिसन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया और कहा कि मामले की जांच जारी है।
स्थानीय पुलिस ने लोगों से इलाका खाली करने की अपील भी की है।