फलस्तीनी प्राधिकरण ने जेनिन में आतंकवादी समूहों पर कसी नकेल, इस्लामिक जिहाद का कमांडर यजीद जायसा ढेर
*फलस्तीनी प्राधिकरण ने जेनिन में आतंकवादी समूहों पर कसी नकेल, इस्लामिक जिहाद का कमांडर यजीद जायसा ढेर*
फलस्तीनी प्राधिकरण ने आतंकवादी समूहों पर नकेल कसने के लिए जेनिन में ऑपरेशन 'होमलैंड डिफेंस' चलाया हुआ है। इस ऑपरेशन के चलते पीए सुरक्षा बलों ने जेनिन शरणार्थी शिविरों के चार इलाकों पर नियंत्रण कर लिया है। इसके अलावा, फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद आतंकवादी समूह के एक कमांडर यजीद जायसा को भी मार गिराया
फलस्तीनी प्राधिकरण के सुरक्षा बलों ने रविवार को जेनिन में आतंकवादी समूहों पर कड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई को हाल के वर्षों में सबसे गंभीर फलस्तीनी ऑपरेशन के रूप में बताया जा रहा है। इस ऑपरेशन के दौरान, फलस्तीनी सुरक्षा बलों ने जेनिन शरणार्थी शिविर के चार इलाकों पर नियंत्रण कर लिया और गली-मोहल्लों में तलाशी ली। उन्होंने अस्पतालों को घेर लिया और आतंकवादियों के ठिकानों पर छापे मारे। इसके अलावा, पीए बलों ने एक आतंकवादी समूह के कमांडर को भी मार गिराया।
शुरू हुए ऑपरेशन 'होमलैंड डिफेंस' ने पूरे क्षेत्र में आम हड़ताल को बढ़ावा दिया है। इसके विरोध में व्यवसाय, स्कूल और यूएनआरडब्ल्यूए कार्यालय बंद हो गए। वहीं, मानवाधिकार संगठनों ने फलस्तीनी प्राधिकरण (पीए) से इस अभियान को रोकने की अपील की है।