नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई खास बातचीत, इस्राइली पीएम ने मांगी मदद

नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई खास बातचीत, इस्राइली पीएम ने मांगी मदद

*नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई खास बातचीत, इस्राइली पीएम ने मांगी मदद*

नेतन्याहू ने ये भी कहा कि उन्होंने ट्रंप को बताया कि इस्राइल को इस लड़ाई को खत्म करने के लिए क्या मदद चाहिए।

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बात की। नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश जारी कर इसकी जानकारी दी। नेतन्याहू ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहुत अच्छी, अहम और गर्मजोशी भरी बातचीत हुई। नेतन्याहू ने ये भी कहा कि उन्होंने ट्रंप को बताया कि इस्राइल को इस लड़ाई को खत्म करने के लिए क्या मदद चाहिए

हमास ने बीते साल 7 अक्तूबर को इस्राइल पर बड़ा आतंकी हमला किया था, जिसमें 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। अभी भी 100 लोग हमास की कैद में हैं। इस हमले के जवाब में इस्राइल ने गाजा पर हवाई और जमीनी हमला किया, जिसमें 45 हजार से ज्यादा लोग मारे गए। हमास का पूरा नेतृत्व खत्म हो चुका है, लेकिन अभी भी इस्राइली बंधक गाजा में कैद हैं, जिन्हें छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं।

नेतन्याहू ने वीडियो संदेश में ट्रंप से हुई बातचीत पर कहा कि 'ये बहुत दोस्ताना और अहम बातचीत रही। हमने इस्राइली जीत के बारे में बात की, साथ ही बंधकों को छुड़ाने की कोशिशों पर भी चर्चा की।' नेतन्याहू ने कहा कि 'इस्राइल, बंधकों को घर वापस लाने के लिए लगातार काम कर रहा है और मैं ये कहना चाहता हूं कि हम इसके बारे में जितना कम बात करेंगे, उतना ही बेहतर होगा और भगवान की मदद से हम जरूर सफल होंगे।'