नागपुर हवाई अड्डे पर पटाखों से भरा पार्सल जब्त; महाराष्ट्र की एक गांव में भटकता दिखा बाघ

नागपुर हवाई अड्डे पर पटाखों से भरा पार्सल जब्त; महाराष्ट्र की एक गांव में भटकता दिखा बाघ

*नागपुर हवाई अड्डे पर पटाखों से भरा पार्सल जब्त; महाराष्ट्र की एक गांव में भटकता दिखा बाघ*

नागपुर एयरपोर्ट पर लदान से पहले पटाखों से भरा एक पार्सल जब्त कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मुंबई में डिलीवर किए जाने वाले पटाखों से भरे एक पार्सल का पता चला, जिसे समय रहते डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जब्त कर लिया गया।

*कर्मचारी ने पार्सल को संदिग्ध पाया*

जानकारी के अनुसार जब पार्सल की जांच हो रही थी, तब एयरपोर्ट के कार्गो सेक्शन में काम करने वाले एक कर्मचारी ने पार्सल को संदिग्ध पाया और उसे फर्श पर रख दिया। फिर उसमें से धुआं निकलने लगा, तो पुलिस को सूचना दी गई।

इसके साथ ही इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि सोनेगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पार्सल को जब्त कर लिया, जिसमें बंदरों को भगाने के लिए इस्तेमाल होने वाले पटाखे थे। उन्होंने बताया कि इस पार्सल को वाशिम की एक महिला ने कूरियर कंपनी के जरिए भेजा था। आगे की जांच जारी है।

*महाराष्ट्र की एक गांव में भटकता दिखा बाघ, लोग लेते रहे सेल्फी*

महाराष्ट्र के पूर्वी क्षेत्र के भंडारा जिले में एक उप-वयस्क बाघ के साथ लोग सेल्फी लेते हुए जो वीडियो वायरल हुए हैं, उन्हें देखकर वन विभाग ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है और उसे दूसरे जंगल क्षेत्र में भेजने का प्रस्ताव दिया है। बता दें कि यह बाघ करीब 18 से 19 महीने पुराना है, जो अपनी मां से अलग होने के कगार पर है और अपनी अलग जगह ढूंढ रहा है।

*बाघ का व्यवहार अजीब*

वहीं इस मामले में एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस बाघ का व्यवहार अजीब है, क्योंकि लोग जब उसके पास होते हैं, तो वह परेशान नहीं दिखता। वहीं दो दिन पहले बोरगांव क्षेत्र में एक वीडियो में स्थानीय लोग बाघ के पास जाकर करीब 10 मीटर की दूरी से सेल्फी और फोटो ले रहे थे, जबकि बाघ एक मवेशी के शिकार के बाद आराम कर रहा था।

*13 14 मवेशियों को मार चुका है बाघ*

भंडारा के उप वनसंरक्षक राहुल गवाई ने कहा कि यह बाघ BT-10 नाम की बाघिन का बच्चा है। इस बाघ ने गांवों में घुसकर 13 से 14 मवेशियों को मारा है। इसके साथ ही वन विभाग एहतियात बरत रहा है, लेकिन क्योंकि आसपास गांव हैं, लोग बाघ के दिखाई देने पर या मवेशी के शिकार के बाद वहां पहुंच जाते हैं। इस कारण सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों ने बाघ को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भेजा है।

*डीजे लाइट’ में छिपाकर रखा गया 12 किलो सोना बरामद*

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने डीजे लाइट में छिपाकर रखा गया 9.6 करोड़ रुपये मूल्य का 12 किलोग्राम सोना बरामद किया। डीआरआई ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अधिकारी ने बताया कि डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई को सोने की तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी।

*अधिकारी ने दी पूरी जानकारी*

अधिकारी ने कहा हमें पहले डीजे लाइटों में तीन किलोग्राम सोना मिला। मामले की जांच की गई तो 9.6 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 12 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। हमें इस तरह की 68 लाइट मिलीं। उन्होंने कहा, “हमें संदेह है कि आरोपियों ने पहले भी भारी मात्रा में सोने की तस्करी की है। गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए मामले की जांच जारी है।

*गटर में गिरकर तेंदुआ फंसा*

मुंबई के ठाणे के भिवंड़ी इलाके में पद्घा क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेंदुआ गटर में गिरकर फंस गया। मामले में अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ के फंसने के बाद एक बचाव अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वन विभाग, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (SGNP) और एनजीओ प्लांट्स एंड एनिमल्स वेलफेयर सोसाइटी (PAWS) के कर्मचारी शामिल हैं।

*बचाव अभियान में जुटे अधिकारी*

अधिकारी ने आगे बताया कि तेंदुए को संकरे नाले से निकालने के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। हम तेंदुए को बचाने के बाद उसे जंगल में छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम निवासियों से अपील कर रहे हैं कि वे शांत रहें और बचाव कार्य के दौरान साइट के पास न जाएं।