बोरेवेल में गिरे आर्यन की मौत, देर रात निकाला गया बाहर; 57 घंटे तक चला था रेस्क्यू
*बोरेवेल में गिरे आर्यन की मौत, देर रात निकाला गया बाहर; 57 घंटे तक चला था रेस्क्यू*
दौसा जिले में 3 दिन से बोरवेल में फंसे 5 साल के मासूम आर्यन की मौत हो गई है। आर्यन को करीब 57 घंटे बाद बुधवार रात 11:45 बजे बोरवेल से बाहर निकाला गया था। उसे एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
दिसंबर को बोरवेल में गिरा पांच साल का मासूम आर्यन जिंदा वापस नहीं आ सका, तीन दिन के लंबे बचाव अभियान के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। 5 साल के आर्यन को बोरवेल से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकाला और पुलिस ने आर्यन के शव को दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। बच्चे के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके गांव कालीखाड़ में भी मातम छाया हुआ है। अब गुरुवार(12 दिसंबर) की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।