रोहित-हर्षित हुए बाहर, इस दिग्गज को मिली कप्तानी, तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI हुई फिक्स

रोहित-हर्षित हुए बाहर, इस दिग्गज को मिली कप्तानी, तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI हुई फिक्स

*रोहित-हर्षित हुए बाहर, इस दिग्गज को मिली कप्तानी, तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI हुई फिक्स*

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दो मैच खेल जा चुके हैं। श्रृंखला का पहला मैच शानदार अंदाज में जीतने वाली भारतीय टीम को गुलाबी गेंद से खेले गए दूसरे मुकाबले में 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

इसके साथ ही यह सीरीज 1 - 1 की बराबरी पर आ गई है। अब तीसरे टेस्ट को लेकर भारतीय खेमे से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव करने की योजना बनाई जा रही है।

*IND vs AUS: रोहित नहीं होंगे कप्तान*


टेस्ट प्रारूप में रोहित शर्मा को बतौर कप्तान पिछले 4 टेस्ट मैचों में लगातार हार झेलनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (IND vs AUS) पहले टेस्ट में दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की अगुवाई की थी और इस मुकाबले को भारत ने 295 रन से एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया। ऐसे में ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा के स्थान पर एक बार फिर बुमराह को कप्तानी सौंप सकता है। इतना ही नहीं कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी बाहर किया जा सकता है।


14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के 'द गाबा' में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए भारत (IND vs AUS) की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए सरफराज खान को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा हर्षित राणा को भी तीसरे टेस्ट से ब्रेक दिए जाने की संभावना है। उनके स्थान पर आकाशदीप या प्रसिद्ध कृष्णा को आजमाया जा सकता है। आइये आपको बताते हैं कि तीसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी -

*ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI -*


जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, आकाशदीप/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज