लोगों को गुमराह करना बंद करें और जनादेश स्वीकार करें', विपक्ष के आरोपों पर शिंदे का पलटवार

लोगों को गुमराह करना बंद करें और जनादेश स्वीकार करें', विपक्ष के आरोपों पर शिंदे का पलटवार

*लोगों को गुमराह करना बंद करें और जनादेश स्वीकार करें', विपक्ष के आरोपों पर शिंदे का पलटवार*

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के बारे में भ्रम पैदा करना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के बारे में लोगों को गुमराह करने और उनके जनादेश को स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया। पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने बताया कि विधानसभा चुनाव में महायुति को जीत मेहनत के वजह से मिली है और महाविकास अघाड़ी को लोगों का जनादेश स्वीकार करना होगा। उन्हें विकास कार्यों में सरकार का समर्थन करना होगा। 



महाविकास अघाड़ी (भाजपा, शिवसेना, राकांपा) ने विधानसभा चुनाव में 288 नें से 230 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को केवल 46 सीटों पर ही जीत मिली। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद विपक्ष ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया और मतपत्रों के इस्तेमाल की मांग की।

*शिंदे ने विपक्ष को घेरा*


विपक्ष को घेरते हुए शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, "जब आप जीतते हैं, तब ईवीएम में गड़बड़ी नहीं होती। जब आप हरते हैं, तभी मशीन में गड़बड़ी होती है। यह सही दृष्टिकोण नहीं है।" उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनता का जनादेश स्वीकार करना होगा। लोगों ने विपक्ष को उनका स्थान दिखा दिया है। जनता ने बता दिया कि वे उन लोगों को वोट नहीं देते जो केवल अपने घरों में बैठे रहते हैं। 



एकनाथ शिंदे ने सवाल पूछा, "लोकसभा चुनाव में महायुति को 2.48 करोड़ वोट मिले, जो 43.55 फीसदी है। एमवीए को 2.5 करोड़ वोट मिले, जो 43.71 प्रतिशत था। फिर भी विपक्ष को 31 सीटें और महायुति को 17 सीटें मिलीं। क्या हमनें कहा कि ईवीएम घोटाला हुआ है?" उन्होंने आगे कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के बारे में भ्रम पैदा करना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

*शरद पवार के बयान के बाद आया शिंद का बयान*


शिंदे ने बताया कि विपक्ष ने झारखंड में विधानसभा चुनाव और महाराष्ट्र के नांदेड़ और केरल के वायनाड लोकसभा सीटों पर उपचुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि न तो कोई गैर कानूनी काम होगा और न ही किसी के साथ अन्याय होगा। सरकार संविधान के अनुसार काम करती है। 



बता दें कि वोटों को लेकर शिंदे का बयान राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों को मिले वोटों और जीती गई सीटों के बीच तुलना आश्चर्यजनक थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एक वरिष्ठ नेता होने के नाते शरद पवार को देश को गुमराह नहीं करना चाहिए।