इमरान खान के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 188 पहुंची, पूर्व PM ने सरकार पर लगाया 'तानाशाही' का आरोप
*इमरान खान के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 188 पहुंची, पूर्व PM ने सरकार पर लगाया 'तानाशाही' का आरोप*
पीटीआई पार्टी के संस्थापक इमरान खान के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या बढ़कर 188 हो गई है। यह जानकारी गृह मंत्रालय ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका के जवाब में दी, जो उनकी बहन नूरीन नियाजी ने दायर की थी। इसके बाद इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार की आलोचना की और उस पर तानाशाही का आरोप लगाया। खान के खिलाफ अब तक कुल 188 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उनका यह बयान तब सामने आया, जब गृह मंत्रालय ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट (आईएचसी) में एक याचिका के जवाब में ये आंकड़े पेश किए। यह याचिका इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी की ओर से दायर की गई थी, जिसमें उन्होंने इमरान के खिलाफ चल रहे मामलों की जानकारी मांगी थी
इमरान खान के खिलाफ देशभर में विभिन्न जगहों पर कई कानूनी मामले चल रहे हैं। पंजाब में उनके खिलाफ 99 मामले हैं, इस्लामाबाद में 76 और खैबर पख्तूनख्वा मं दो मामले हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने उनके खिलाफ सात जांचे शुरू की हैं और तीन और मामले भी दर्ज किए हैं।