सीरिया के गंभीर हालात पर भारत चिंतित, देर रात जारी की एडवाइजारी; कहा- जल्द से जल्द वहां से निकलें
*सीरिया के गंभीर हालात पर भारत चिंतित, देर रात जारी की एडवाइजारी; कहा- जल्द से जल्द वहां से निकलें*
विदेश मंत्रालय ने सीरिया में वर्तमान में सभी भारतीयों से दमिश्क में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की अपील की है। इसके अलावा सलाह दी गई है कि जो लोग वहां से निकल सकते हैं, वे जल्द से जल्द उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए सीरिया छोड़ दें।
सीरिया में बिगड़ते हालात से चिंतित भारत सरकार ने सभी भारतीय नागरिकों के लिए देर रात एक एडवाइजरी जारी की। इसमें सलाह दी गई है कि वे अगली सूचना तक सीरिया की यात्रा करने से पूरी तरह बचें। एडवाइजरी में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी साझा की गई है। विदेश मंत्रालय ने सीरिया में वर्तमान में सभी भारतीयों से दमिश्क में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की अपील की है। इसके अलावा सलाह दी गई है कि जो लोग वहां से निकल सकते हैं, वे जल्द से जल्द उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए सीरिया छोड़ दें। जो लोग ऐसा नहीं कर सकते, वे अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और कम से कम अपने घरों से बाहर निकलें।