50 लाख रुपये भेज दो..', केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से मांगी रंगदारी; दिल्ली में FIR दर्ज

50 लाख रुपये भेज दो..', केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से मांगी रंगदारी; दिल्ली में FIR दर्ज

*50 लाख रुपये भेज दो..', केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से मांगी रंगदारी; दिल्ली में FIR दर्ज*

देश के रक्षा राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रांची लोकसभा सीट से सांसद सेठ के मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से यह रकम मांगी गई है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में देश की राजधानी दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

देश के रक्षा राज्य मंत्री और रांची लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय सेठ से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली के एक थाने में इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सांसद संजय सेठ को टेक्सट मैसेज (एसएमएस) के माध्यम से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।

ऐसा नहीं करने पर जान मारने की धमकी दी गई। संदेश के अंत में लाल सलाम लिखकर धमकी देने वाले ने अपनी बात समाप्त की है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और डीसीपी भी उनसे मुलाकात करके इस संबंध में जानकारी ली है।

*रांची आने का कार्यक्रम किया रद*

बताया गया है कि धमकी वाला मैसेज मिलने के वक्त सांसद संजय सेठ दिल्ली में ही थे। देर शाम तक उनका रांची आने का कार्यक्रम भी था, लेकिन धमकी भरे मैसेज के बाद उन्होंने अपना दौरा रद कर दिया।