कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, एक्सप्रेस-वे पर खड़े वॉटर टैंकर में भिड़ी स्लीपर बस; 8 की मौत- दर्जनों घायल
*कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, एक्सप्रेस-वे पर खड़े वॉटर टैंकर में भिड़ी स्लीपर बस; 8 की मौत- दर्जनों घायल*
कन्नौज में एक भयानक सड़क दुर्घटना में लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस और एक टैंकर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गए। इस हादसे में करीब आठ की मौत हो गई हैं। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से दिल्ली जाते समय सकरावा थाना क्षेत्र के 141 किमी पर मिश्राबाद गांव के पास यूपीडा के खड़े वाटर टैंकर में स्लीपर बस भिड़ गई।
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गए। बस में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं 40 घायल हुए है।
पुलिस ने घायलों को सैफई स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया। वहीं शवों को भी सैफई भेजा गया। हादसे के दौरान गुजर रहे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रुक गए।
तत्काल डीएम-एसपी को फोन कर हादसे की जानकारी दी। हादसे का शिकार हुई बस राज कल्पना ट्रैवल्स गोखले मार्केट हजारी कोर्ट गेट संख्या पांच मोरी गेट दिल्ली की बताई गई है।