मॉर्निंग वॉक से लौटा बेटा सदमे में, दिल्ली के नेब सराय इलाके में ट्रिपल मर्डर; मां-बाप और बहन की हत्या
*मॉर्निंग वॉक से लौटा बेटा सदमे में, दिल्ली के नेब सराय इलाके में ट्रिपल मर्डर; मां-बाप और बहन की हत्या*
राजधानी से दिल दहला देने वाले वारदात सामने आई है। दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। दंपती और उनकी बेटी का शव घर में पड़े मिले। बेटा मॉर्निंग वॉक से लौटा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आज मृतक दंपती की मैरिज एनिवर्सरी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय राजधानी के नेब सराय इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घर में घुसकर दंपती और उनकी बेटी की हत्या की गई है। मृतकों में राजेश उम्र 55, उनकी पत्नी कोमल उम्र 47 और बेटी कविता उम्र 23 साल शामिल है।
*मॉर्निंग वॉक पर गया था बेटा*
मॉर्निंग वॉक कर बेटा जब घर लौटा तो तीनों के शव घर में पड़े मिले। इससे उसके पैरों के तले से जमीन खिसक गई और वह बेसुध हो गया। वारदात की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में अपराध के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाई है। पड़ोसी बेटे को सांत्वना दे रहे हैं। वह अभी इतना सदमे में है कि कुछ भी कहने में असमर्थ है।
*सुबह 5 से 7 बजे के बीच हुई वारदात*
सुबह पांच बजे बेटा मॉर्निंग वॉक पर गया था और सात बजे घर लौटा तो देखा कि तीनों की हत्या हो गई है। आज दंपती की मैरिज एनिवर्सरी थी। मरने वालों के नाम राजेश तंवर, कोमल और कविता है। सुबह पांच से सात के बीच में हत्या हुई है।