यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लिए इसरो के मिशन की उल्टी गिनती, श्रीहरिकोटा से आज लॉन्च होगा प्रोबा-3 मिशन
*यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लिए इसरो के मिशन की उल्टी गिनती, श्रीहरिकोटा से आज लॉन्च होगा प्रोबा-3 मिशन*
प्रोजेक्ट फॉर ऑनबोर्ड ऑटोनॉमी यानी प्रोबा-3 में दो उपग्रह शामिल हैं जो एक साथ जुड़े हैं। दोनों एक साथ उड़ान भरेंगे और सूर्य के बाहरी वातावरण के अध्ययन के लिए सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी पृथ्वी पर भेजेंगे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वाणिज्यिक मिशन के लिए मंगलवार से 25 घंटे की उलटी गिनती जारी है। इस मिशन के तहत इसरो 4 दिसंबर यानी आज यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के प्रोबा-3 अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करेगा।
इसरो के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि बुधवार का प्रक्षेपण एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन होगा। इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लि. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के इस यान को प्रक्षेपित करेगी। 25 घंटे की उलटी गिनती मंगलवार दोपहर 3:08 बजे शुरू हुई। उसके बाद से प्रक्षेपण के लिए प्रारंभिक तैयारी का काम चल रहा है।
प्रोजेक्ट फॉर ऑनबोर्ड ऑटोनॉमी यानी प्रोबा-3 में दो उपग्रह शामिल हैं जो एक साथ जुड़े हैं। दोनों एक साथ उड़ान भरेंगे और सूर्य के बाहरी वातावरण के अध्ययन के लिए सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी पृथ्वी पर भेजेंगे। दो उपग्रहों वाला यह आन दुनिया में अपनी तरह का पहला यान माना जा रहा है