बांग्लादेश में शांति सेना भेजी जाए', CM ममता ने केंद्र को दिया प्रस्ताव; UN से हस्तक्षेप की अपील

बांग्लादेश में शांति सेना भेजी जाए', CM ममता ने केंद्र को दिया प्रस्ताव; UN से हस्तक्षेप की अपील

*बांग्लादेश में शांति सेना भेजी जाए', CM ममता ने केंद्र को दिया प्रस्ताव; UN से हस्तक्षेप की अपील*

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में मौजूदा हालात के मद्देनजर वहां विशेष शांति सेना भेजे जाने की वकालत की है। सोमवार को विधानसभा में बोलते हुए ममता ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह बांग्लादेश मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में उठाए। उन्होंने केंद्र से वहां शांति सेना भेजे जाने के लिए संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप करने की अपील की

कोलकाता: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में मौजूदा हालात के मद्देनजर वहां विशेष शांति सेना भेजे जाने की वकालत की है। सोमवार को विधानसभा में बोलते हुए ममता ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह बांग्लादेश मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में उठाए। उन्होंने केंद्र से वहां शांति सेना भेजे जाने के लिए संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप करने की अपील की।


ममता ने कहा कि विशेष शांति सेना किसी देश को संघर्ष के रास्ते से वापस शांति के रास्ते पर लाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो संघर्ष का माहौल बन गया है, उसे संभालने की क्षमता मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के पास नहीं है।

*बांग्लादेश में शांति सेना तैनात करने की जरूरत*

परिणामस्वरूप, वहां संयुक्त राष्ट्र की विशेष शांति सेना को तुरंत तैनात करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही ममता ने कहा कि बांग्लादेश में जिन भारतीयों पर हमले हो रहे हैं, उन्हें वापस लाकर बंगाल में रहने की व्यवस्था करने के लिए वह तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनके भोजन में कोई समस्या नहीं होगी। ममता ने बांग्लादेश की घटना पर केंद्र सरकार की भूमिका पर नाराजगी भी व्यक्त की। हिंदू नेता की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए ममता ने कहा कि 10 दिन हो गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार पूरे मामले पर चुप है।