महाराष्ट्र में बीजेपी ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, निर्मला सीतारमण और विजय रुपाणी को मिली जिम्मेदारी

महाराष्ट्र में बीजेपी ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, निर्मला सीतारमण और विजय रुपाणी को मिली जिम्मेदारी

*महाराष्ट्र में बीजेपी ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, निर्मला सीतारमण और विजय रुपाणी को मिली जिम्मेदारी*

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार गठन की कवायद तेज कर दी है। सोमवार को भाजपा ने महाराष्ट्र में दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रदेश में भाजपा जल्द अपना विधायक दल का नेता चुनेगी। अभी तक महाराष्ट्र के सीएम का एलान नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार गठन की कवायद तेज कर दी है। सोमवार को भाजपा ने महाराष्ट्र में दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। अब प्रदेश में भाजपा जल्द अपना विधायक दल का नेता चुनेगी। अभी तक महाराष्ट्र के सीएम का एलान नहीं हुआ है। मगर माना जा रहा है

महायुति को मिली प्रचंड जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को 236 सीटों पर जीत मिली है। सबसे अधिक 132 सीटों पर भाजपा, 51 सीटों पर शिवसेना और 46 सीटों पर अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने जीत हासिल की। विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। विपक्ष में सबसे अधिक 20 सीटों पर शिवसेना, 16 सीटों पर कांग्रेस और 10 सीटों पर शरद पवार की एनसीपी (एसपी) ने कामयाबी हासिल की। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल सीटें 288 हैं।