गुंडों की पार्टी': गौरव भाटिया बोले, दिल्ली में अपराधी विधायक बन गए; नरेश बालियान दिया करार जवाब

गुंडों की पार्टी': गौरव भाटिया बोले, दिल्ली में अपराधी विधायक बन गए; नरेश बालियान दिया करार जवाब

*गुंडों की पार्टी': गौरव भाटिया बोले, दिल्ली में अपराधी विधायक बन गए; नरेश बालियान दिया करार जवाब*

दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। गौरव भाटिया ने कहा कि आप गुंडों की पार्टी बन गई है। गैंगस्टर आप के सबसे बड़े समर्थक हैं।

आम आदमी पार्टी के लगाए गए आरोपों पर भाजपा नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आप गुंडों की पार्टी बन गई है। गुंडे आप के सबसे बड़े समर्थक हैं। वे खुलेआम वसूली करते हैं और आप विधायक के निर्देश पर आम आदमी को धमकाकर वसूली की जाती है। 



आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल की सहमति से आप विधायक आम आदमी को धमकाकर वसूली का धंधा चला रहे हैं। आप के 'रंगदारीखोर' विधायक नरेश बाल्यान की एक ऑडियो क्लिप में वह एक बिल्डर से पैसे वसूलने के लिए एक गैंगस्टर से बात कर रहे हैं। जनता ने आपको (आप) शराब घोटाला और रंगदारी का धंधा करने के लिए नहीं चुना है

*नरेश बालियान ने भाजपा को दिया जवाब*


भाजपा के सवाल पर आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान ने जवाब दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हाईकोर्ट कोर्ट ने खुद इसे गलत और ट्रैप तथा धमकी बताते हुए सभी चैनलों से इस फर्जी खबर को हटवाया था। ये कई साल पुराना मामला है। जब अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर भाजपा को घेरा तो ये कई साल पुराना फर्जी खबर लेकर आए हैं