श्रीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, आतंकी हैंडलरों से जुड़े दो छात्रों के घर छापेमारी; आपत्तिजनक सामान बरामद

श्रीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, आतंकी हैंडलरों से जुड़े दो छात्रों के घर छापेमारी; आपत्तिजनक सामान बरामद

*श्रीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, आतंकी हैंडलरों से जुड़े दो छात्रों के घर छापेमारी; आपत्तिजनक सामान बरामद*

श्रीनगर पुलिस (Srinagar Police) ने शनिवार को दो जगहों पर तलाशी ली है। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपितों के मकान से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपित छात्र हैं और सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर आतंकी हैंडलरों के साथ संपर्क में थे। ये दोनों युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाते थे।

श्रीनगर पुलिस ने शनिवार को बटमालू और एचएमटी में दो जगहों पर तलाशी ली है । संबधित पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बटमालू के बोनपोरा में उवैस अहमद डार और एचएमटी जैनकोट में साहिल अहमद बट के मकान की तलाशी ली गई है।


दोनों आरोपितों के बारे में कहा जा रहा है कि वह छात्र हैं और सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर आतंकी हैंडलरों के साथ संपर्क में थे। पुलिस ने उवैस और साहिल को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है, लेकिन अधिकारिक तौर पर इस तथ्य की पुष्टि नहीं हुई है।

*तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामान बरामद*

यह दोनों इंटरनेट मीडिया पर जिहादी सामग्री के प्रचार प्रसार के अलावा स्थानीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाते थे। यह जम्मू कश्मीर विशेषकर कश्मीर के हालात को लेकर तथ्यों को तोड़- मरोड़ कर इंटरनेट मीडिया के विभिन्न मंचों पर साझा करते थे।

इन्हें पुलिस के साइबर सेल ने चिह्नित किया और पुलिस ने एनआईए अदालत से अनुमति प्राप्त कर,आज इनके घरों की तलाशी ली है। तलाशी के दौरान पुलिस ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।