बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर पूरी दुनिया चुप क्यों है?', USCIRF के पूर्व प्रमुख की धमकी
*बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर पूरी दुनिया चुप क्यों है?', USCIRF के पूर्व प्रमुख की धमकी*
अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता के शीर्ष संगठन (USCIRF) के पूर्व आयुक्त जॉनी मूरे ने बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि 'मैं इस बात से हैरान हूं कि मौजूदा बाइडन सरकार बांग्लादेश के हालात पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।'
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत में भारी गुस्सा है। हैरानी की बात ये है कि अमेरिका जो पूरी दुनिया में मानवाधिकारों का झंडाबरदार बनता है, उसकी तरफ से अभी तक बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। खुद अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता के शीर्ष संगठन के पूर्व प्रमुख ने इसे लेकर अपनी ही सरकार से नाराजगी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आ रहे हैं और उनके आने से हालात जरूर बदलेंगे
*मूरे ने बाइडन सरकार के प्रति जताई नाराजगी*
अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता के शीर्ष संगठन (USCIRF) के पूर्व आयुक्त जॉनी मूरे ने बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि 'मैं इस बात से हैरान हूं कि मौजूदा बाइडन सरकार बांग्लादेश के हालात पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। लेकिन कुछ ही हफ्तों में सरकार बदल जाएगी और डोनाल्ड ट्रंप सत्ता पर काबिज हो जाएंगे। मुझे विश्वास है कि ट्रंप और उनकी टीम जो अमेरिकी मूल्यों की पक्षधर है और भारत को वे अपना मजबूत सहयोगी मानते हैं, उनके आने से हालात बदलेंगे।' मूरे ने कहा कि 'दुनिया में ऐसी कोई चुनौती नहीं है, जिसे भारत और अमेरिकी संस्कृति के विशेषज्ञ हल न कर सकें।'