डोनाल्ड ट्रंप ने एक और चेहरे को दिया मौका, सेवानिवृत्त जनरल कीथ केलॉग यूक्रेन-रूस के लिए विशेष दूत नियुक्त

डोनाल्ड ट्रंप ने एक और चेहरे को दिया मौका, सेवानिवृत्त जनरल कीथ केलॉग यूक्रेन-रूस के लिए विशेष दूत नियुक्त

*डोनाल्ड ट्रंप ने एक और चेहरे को दिया मौका, सेवानिवृत्त जनरल कीथ केलॉग यूक्रेन-रूस के लिए विशेष दूत नियुक्त*

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम में एक और नए चेहरे को मौका दिया। उन्होंने सेवानिवृत्त अमेरिकी जनरल कीथ केलॉग को रूस और यूक्रेन के लिए विशेष दूत के रूप में नियुक्त करने का ऐलान किया।

अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप निर्वाचित हुए हैं। वह अगले साल 20 जनवरी को पदभार संभालेंगे। मगर, इससे पहले वह अपनी टीम का गठन करने में जुटे हुए हैं। ताजा घटनाक्रम में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को अपनी टीम में एक और नए चेहरे को मौका दिया। उन्होंने सेवानिवृत्त अमेरिकी जनरल कीथ केलॉग को रूस और यूक्रेन के लिए विशेष दूत के रूप में नियुक्त करने का ऐलान किया।

*हम साथ मिलकर अमेरिका और विश्व को सुरक्षित करेंगे: ट्रंप*


नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मुझे राष्ट्रपति के सहायक, यूक्रेन और रूस के लिए विशेष दूत के रूप में जनरल कीथ केलॉग को नामित करते हुए बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि कीथ ने एक शानदार सैन्य और पेशेवर करियर बिताया है, जिसमें मेरे पहले प्रशासन में अत्यधिक संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा जिम्मेदारियां शामिल हैं। वह शुरू से ही मेरे साथ थे। हम साथ मिलकर शक्ति के जरिये शांति बनाएंगे और अमेरिका तथा विश्व को फिर से सुरक्षित करेंगे।