बांग्लादेश में मुस्लिमों ने जबरन बंद कराया इस्कॉन का शिबचर केंद्र, श्रद्धालुओं को एक वाहन में भरकर ले गई सेना

बांग्लादेश में मुस्लिमों ने जबरन बंद कराया इस्कॉन का शिबचर केंद्र, श्रद्धालुओं को एक वाहन में भरकर ले गई सेना

*बांग्लादेश में मुस्लिमों ने जबरन बंद कराया इस्कॉन का शिबचर केंद्र, श्रद्धालुओं को एक वाहन में भरकर ले गई सेना*

इस्कॉन के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद अब बांग्लादेश में इस्कॉन के शिबचर स्थित केंद्र को मुस्लिमों ने जबरन बंद करा दिया है। यही नहीं इस्कॉन के श्रद्धालुओं को सेना के जवान अपने वाहन में भरकर ले गए।ढाका में सुप्रीम कोर्ट के वकील और अब बांग्लादेश के अटार्नी जनरल मुहम्मद असदुज्जमां ने बुधवार को हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस्कॉन को धार्मिक कट्टरपंथी संगठन करार दिया।

इस्कॉन के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद अब बांग्लादेश में इस्कॉन के शिबचर स्थित केंद्र को मुस्लिमों ने जबरन बंद करा दिया है। यही नहीं इस्कॉन के श्रद्धालुओं को सेना के जवान अपने वाहन में भरकर ले गए।


इस्कॉन-कोलकाता के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राधारमण दास ने एक्स पर लिखा, 'बांग्लादेश में शिबचर स्थित इस्कॉन नमहट्टा केंद्र को मुस्लिमों ने जबरन बंद कर दिया है। सेना आई और इस्कॉन श्रद्धालुओं को एक वाहन में भरकर ले गई।'

*शिबचर में इस्कॉन केंद्र को बंद करने की मांग कर रहे*

इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी संलग्न किया जिसमें स्थानीय इस्लामी समूह के नेता शिबचर में इस्कॉन केंद्र को बंद करने की मांग कर रहे हैं। दास ने दावा किया कि वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि कुछ लोग इस अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था के संस्थापक की तस्वीर वाले इस्कॉन मंदिर के बोर्ड को हटाने में लगे हुए हैं।

*सरकार विचार करेगी और उचित कानूनी कार्रवाई करेगी*

साथ ही यह भी बताना है कि सरकार ने उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई की है या नहीं। असदुज्जमां ने बाद में मीडिया को बताया कि सरकार घटना को गंभीरता से ले रही है और उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा, 'यह संगठन पंजीकृत है या नहीं, इस संगठन को प्रतिबंधित किया जाएगा या नहीं, क्या कदम उठाए जाएंगे.. ये सब सरकार के नीतिगत फैसले हैं। सरकार विचार करेगी और उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।'

*गायिका मैरी मिलबेन ने बांग्लादेश में हिंदुओं को लेकर चिंता व्यक्त की*

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने बुधवार को बांग्लादेश में इस्कॉन के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर चिंता व्यक्त की और दुनिया से बांग्लादेश में "चरमपंथियों" द्वारा हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर संबोधित करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता और वैश्विक स्तर पर आस्था रखने वाले सभी लोगों की सुरक्षा को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

मिल्बेन ने एक एक्स पर पोस्ट में कहा कि चिन्मय कृष्ण दास की कैद और बांग्लादेश में चरमपंथियों द्वारा हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हमलों को अब विश्व नेताओं द्वारा संबोधित किया जाना चाहिए। हमें धार्मिक स्वतंत्रता और विश्व स्तर पर सभी आस्थावान लोगों की सुरक्षा बनाए रखनी चाहिए

*इस्कॉन एक शांतिपूर्ण संगठन'*

बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रांड अलायंस के महासचिव मृत्युंजय कुमार राय ने देश में इस्कॉन पर प्रतिबंध की मांग की तीखी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह ¨हदू संगठन प्रकृति से शांतिपूर्ण है, यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रीकृष्ण की बात करता है और गरीबों के कल्याण के लिए काम करता है।